फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के रिपोर्ट कार्ड के लिए दो रुपये मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के रिपोर्ट कार्ड के लिए दो रुपये मिलेंगे
विज्ञापन

- 31 मार्च को रिपोर्ट कार्ड का किया जाना है वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। 31 मार्च तक परीक्षाफल घोषित किया जाना है। परीक्षा परिणाम के रिपोर्ट कार्ड के लिए दो रुपये प्रति कार्ड जारी किए गए हैं। जिले में करीब एक लाख 52 हजार बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिया जाना है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 22 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित हुई। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। 31 मार्च को परीक्षा फल घोषित किया जाना है और उसी दिन रिपोर्ट कार्ड भी बच्चो में वितरित किया जाएगा। जिले में कक्षा एक से आठ तक के करीब एक लाख 52 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है अब मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। जिसे शिक्षक तेजी के साथ कर रहे हैं। 30 मार्च तक मूल्यांकन समाप्त हो जाएगा। 31 मार्च को शासन के निर्देशानुसार रिपोर्ट कार्ड वितरित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद से प्रति रिपोर्ट कार्ड दो रुपये जारी हुए हैं। हर छात्र को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है। सभी बीईओ को भी रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाने का निर्देश दिया गया है। उसकी फोटोग्राफ्स भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें