फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर कूलर खराब, हैंडपंप दे रहा दूषित पानी

विज्ञापन
बाघोली ब्लॉक में खराब पड़ा आरओ वाटर। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
वाटर कूलर खराब, हैंडपंप दे रहा दूषित पानी
विज्ञापन

- ब्लॉक मुख्यालय आने वाले फरियादियों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। विकास खंड बघौली मुख्यालय पर आने वाले फरियादियों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। परिसर में वाटर कूलर खराब पड़ा है। वहीं इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र बघौली के 80 गांवों के लोग कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर आते हैं। परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। सांसद निधि से लगाया गया वाटर कूलर खराब पड़ा है। ब्लॉक मुख्यालय पर आए शिवकुमार, रामकुमार, दयाराम, शिवशंकर, अहसान अली, कमल कुमार, मोहन ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। एक मात्र सरकारी हैंडपंप चालू हालत में है लेकिन वह भी दूषित पानी दे रहा है। लोगों ने कहा कि आरओ वाटर कूलर व हैंडपंप को ठीक कराया जाना जरूरी है। बीडीओ माधुरी ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें