फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ की लागत से मेंहदावल नगर में बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
छह करोड़ की लागत से मेंहदावल नगर में बनेगा नाला
विज्ञापन

टड़वरिया चौराहे से बराखाल तक होगा नाले का निर्माण
जलनिकासी की समस्या होगी सुलभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासक ने नगरी क्षेत्र से बाहर पानी निकालने के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन के निर्देश पर निर्माण एवं परिकल्प सेवाएं विद्युत यांत्रिक नलकूप बिंद उत्तर प्रदेश जल निगम नगरी प्रयागराज ने पिछले दिनों नाला निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया गया। करीब दो किलोमीटर लंबा बनने वाला यह नाला नगर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहायक होगा।
नगर पंचायत प्रशासन नगर वासियों को बरसात के मौसम में जलभराव से कस्बे को मुक्त कराने के लिए नाला निर्माण का तोहफा देने जा रहा है। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने बाकायदा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। लगभग दो किलोमीटर लंबा बनने वाले इस नाले पर अनुमानित छह करोड़ खर्च होगा। नगर पंचायत सीमा विस्तार में शामिल गांव भीमापार, टडवरिया, सियर, सुहरहवा, बैरियाहवा, बराखाल के साथ ही नगर के कई वार्डों जलनिकासी की समस्या से निजात मिलेगी। नगर क्षेत्र का पानी नाले से होते हुए नदी में गिरेगा जो शहर से बाहर बखिरा झील की तरफ निकल जाएगा। इससे कस्बे के लोगों को जलभराव जैसी समस्या से निजात मिलेगी। कस्बे के विकास के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। शासन के निर्देश पर परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं परिकल्प सेवाएं विद्युत यांत्रिक नलकूप बिंद उत्तर प्रदेश जल निगम नगरी की टीम ने नाला निर्माण स्थल स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही भौतिक सत्यापन भी किया है। अब केवल शासन के जरिए स्वीकृति व धन आवंटन का कार्य शेष है।
विज्ञापन

कोट
नगर पंचायत में जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर वासियों को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन के निर्देश पर निर्माण एवं परिकल्प सेवाएं उत्तर प्रदेश जल निगम नगरी प्रयागराज परियोजना प्रबंधक के नेतृत्व में टीम ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जल्द ही परियोजना की स्वीकृति व धन आवंटन का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

-प्रमिला जायसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत
कोट
टड़वरिया चौराहे से बराखाल स्थित मुहियापुल तक नाला निर्माण का प्रस्ताव शासन में गया है। स्वीकृति की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। इस नाला निर्माण से काफी हद तक नगरीय नगर पंचायत सीमा विस्तार में शामिल गांव की जलनिकासी की समस्या दूर होगी। यह योजना नगर के विकास की मुख्य कड़ी बनेगा।
-प्रदीप कुमार, ईओ, मेंहदावल नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें