फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में प्रतिबंधित सामग्री मिली तो कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
जिलाकारागार का निरीक्षण करती डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जेल में प्रतिबंधित सामग्री मिली तो कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रतिबंधित सामग्री मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि समय-समय पर जेल का निरीक्षण किया जाता है। शनिवार को निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर की चेकिंग की गई। इसके बाद कैदियों से बातचीत की गई। कैदियों ने जेल में खाना आदि बेहतर मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में तैनात सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। सभी कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के हिसाब से जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने जेल परिसर की बेहतर सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक जेआर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें