कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की बैठक हुई। जिसमें नवसृजित और विस्तारित नगरीय निकायों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि को लेकर चर्चा की गई।
डीएम प्रेम रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का उद्देश्य नगर निकायों को विकसित करना एवं नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देना हैं। उन्होंने नगर निकायों में सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, सड़क, पार्क, सामुदायिक भवन, परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, बाजारों में स्ट्रीट लाइट, चौराहों का सौंदर्यीकरण व बिजली क्षेत्र के आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।
डीएम ने नगरीय निकाय से संबंधित अधिकारियों को डीपीआर का परीक्षण कर उसे भेजने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम रवींद्र कुमार, डीएसटीओ नागेंद्र कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रामजीत प्रसाद, एक्सईएन विद्युत दिव्य रंजन, ईओ मेंहदावल संदीप कुमार सरोज, ईओ बखिरा दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।