धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बौरव्यास चौराहे पर रविवार देर शाम मोटरसाइकिल हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। वाद विवाद इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष का व्यक्ति असलहा लहराने लगा, किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरव्यास चौराहे पर रविवार की शाम में एक युवक सड़क के किनारे मोटरसाइकिल खड़ा किए हुए था। उसी बीच गांव के एक व्यक्ति के कुछ रिश्तेदार चौराहे पर चार पहिया लेकर आए और गाड़ी हटाने के लिए युवक को बोल दिए। गाड़ी हटाने और मुकरने के विषय में दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दोनों पक्ष से काफी लोग इकट्ठा हो गए और हाथापाई की नौबत आ गई। इसी बीच एक पक्ष लाइसेंसी बंदूक लहराने लगा।
लाइसेंसी बंदूक के लहराने व धमकी देने का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति राहुल यादव और आलोक पांडेय को शांतिभंग में पाबंद कर न्यायालय भेजा गया है। लाइसेंसी बंदूक लहराने के विषय की जांच की जा रही है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजा जाएगा।त