फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धोखाधड़ी कर खाते से 2.30 लाख रुपये का भुगतान कराने का आरोप

Mon, 27 Jan 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के बभनी गांव निवासी एक व्यक्ति की दुकान पर कार्यरत कर्मी ने बदनीयत से चेक में अंकित तिथि बदलकर 2.30 लाख रुपये भुगतान अपने खाते में करवा लिया। शक होने पर शाखा प्रबंधक ने आरोपी के खाते से मूल खाते में पूरी रकम स्थानांतरित कर दिया। पीड़ित खाता धारक ने आरोपी पर विश्वासघात के मामले में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राधेश्याम मौर्या पुत्र शिवमूर्ति निवासी बभनी ने अपने शिकायत में बताया कि गांव स्थित बिल्डिंग मटीरियल की दुकान की देखभाल के लिए गांव के ही संदीप कुमार को अपनी दुकान पर काम के लिए रख लिया था। काम के सिलसिले में अक्सर वह बाहर रहने की वजह से उसने 10 नवंबर 2024 को दो/तीन चेक पर हस्ताक्षर करके चेक बुक दुकान में ही रख दिया था।
बाहर से वापस आने पर चेक बुक से एक चेक गायब मिला। पूछने पर आरोपी कर्मचारी संदीप मौर्य ने गलत होने पर चेक फाड़कर फेंकने की झूठी बात बताई थी।
आरोपी ने वह चेक अपने पास रख लिया था। विगत 28 अक्तूबर 2024 को आरोपी ने गायब हुए चेक से 2,30,000 रुपये इंडियन बैंक बभनी के अपने खाते में भुगतान करा लिया था। शक होने पर बैंक के शाखा प्रबंधक ने उनको फोन किया। लेकिन बात नहीं होने पर शाखा प्रबंधक ने आरोपी के खाते से उक्त रकम मूल खाते में वापस कर दिया था।
विज्ञापन

जिसकी जानकारी शाखा प्रबंधक ने उसे भी दी थी। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार मौर्य पुत्र राजाराम निवासी बभनी के खिलाफ धोखाधड़ी व रकम हड़पने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ लालबिहारी निषाद ने बताया जांच में सही तथ्य के आधार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें