फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेस्टोरेंट में मिली गंदगी, टीम ने दो नमूने लिए

Sat, 15 Feb 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के एक रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान रेस्टोरेंट में गंदगी मिली। जिसके बाद टीम ने नोटिस जारी किया। इसके साथ ही खाद्य पदार्थ का दो नमूना भी लिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत शहर के आजार चौक स्थित कस्तूरी स्वीट्स की जांच की गई।
इस दौरान संदेह होने पर खोआ और मिल्क केक का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल दो नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान साफ-सफाई संतोषजनक नहीं था। जिसको देखते हुए सफाई बेहतर करने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें