संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने एक वारंटी समेत 15 आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। जनपद में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी राजेन्द्र निवासी महदेवा को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया। संवाद