फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने व धमकी देने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की एक विवाहिता ने अपने पति, देवरों और अन्य रिश्तेदारों पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और दूसरी शादी की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नेहा उर्फ पूजा ने महिला थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में जानकारी दिया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2024 को गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के जसवल बाजार राजाबारी निवासी सनोज निषाद के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के समय एक लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल के लिए 1.20 लाख रुपये नकद, लगभग 70 हजार रुपये के जेवर और करीब दो लाख रुपये का गृहस्थी का सामान दिया गया था। इसके अलावा विदाई के समय कपड़े, सूटकेस और अन्य सामान पर भी हजारों रुपये खर्च किए गए थे। ससुराल पहुंचने के बाद पति घर छोड़कर कहीं चला गया। छह दिन बाद लौटने पर वह एक युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था और उसने पत्नी से कहा कि वह उससे कोई संबंध नहीं रखेगा क्योंकि उसकी प्रेमिका कोई और है। यह सुनकर वह सदमे में आ गई। इसके बाद पति, उसके भाइयों और अन्य रिश्तेदारों ने लगातार मानसिक प्रताड़ना दी।
पति कथित तौर पर दूसरी महिलाओं की फोटो और वीडियो दिखाकर उसे अपमानित करता था। प्रताड़ना के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई। 26 जनवरी 2025 को पति उसे मायके छोड़कर चला गया। बाद में दुर्घटना में घायल होने पर उसने और उसके मायके वालों ने उसका इलाज कराया और सेवा-सुश्रुषा में खर्च भी किया। इसके बावजूद पति और उसके परिजन व्यवहार में कोई सुधार नहीं लाए। पति, उसके भाई, मामा, बहन, नानी और अन्य रिश्तेदार मिलकर पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें