फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संवेदनशील बूथाें पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती

Fri, 24 May 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 227 संवेदनशील बूथ, होगी वेबकास्टिंग
विज्ञापन

- मथुरा और गोरखपुर से एसएसएफ के जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
- 11 जोन व 105 सेक्टर बांटकर शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। जिले में 227 संवेदनशील बूथ हैं, जहां अर्द्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे, इन बूथों की वेबकास्टिंग भी होगी। साथ ही पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। पीएसी, मथुरा व गोरखपुर से एसएसएफ के जवान समेत मेरठ, बाराबंकी, रायबरेली की पुलिस फोर्स और महराजगंज, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद और रामपुर से होमगार्ड के जवानशांति पूर्ण मतदान कराएंगे। किसी भी जगह पर मतदान में गड़बड़ी करने का प्रयास किया गया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
प्रशासन की तरफ से मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। जिले के तीन विधानसभाओं में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 जोन व 105 सेक्टर बांटकर शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा। इसके लिए दो प्लाटून व 12 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी, मथुरा व गोरखपुर से 276 एसएसएफ के जवान, मेरठ से 1271 पुलिसकर्मी, बाराबंकी से 947, रायबरेली 607 पुलिस कर्मी मोर्चा संभालेंगे। वहीं महराजगंज से 465 होमगार्ड, अलीगढ़ 935 व हाथरस 300 पुलिसकर्मी, फिरोजाबाद से 100 पुलिस कर्मी, रामपुर 502 पुलिसकर्मी जनपद में आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के क्रिटिकल बूथों पर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ ही अर्द्धसैनिक बल तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा जहां पर तीन से ज्यादा मतदान केंद्र होगें, वहांं पर भी अर्द्धसैनिक बल की निगरानी में मतदान होगा। क्षेत्र में सेक्टर मजिट्रेट के साथ ही पुलिस मोबाइल सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रहेंगे। इसके अलावा जोन स्तर पर जोनल पुलिस की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस टीम सख्त कार्रवाई करेगी। देर शाम को रिजर्व पुलिस लाइंस में आला अधिकारियों ने बाहर से आए फोर्स को स्थानीय पुलिस टीम के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव के लिए पर्याप्त फोर्स की उपलब्धता है। सभी संवेदनशील केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल के जवान मतदान कराएंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- शशि शेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें