फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपनरायन बने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपनरायन बने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन

- मेंहदावल ब्लॉक में कार्यकारिणी का गठन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल के प्रधान संघ के कार्यकारिणी के लिए ब्लॉक सभागार में रविवार को प्रधान संघ का चुनाव हुआ। जिसमें थरौली के प्रधान प्रतिनिधि दीपनरायन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी में अन्य सभी पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में 61 ग्राम प्रधान शामिल हुए। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दीपनरायन शर्मा, प्रधान भिटिया राहुल मिश्र और प्रधान नौगों शेषमणि यादव समेत तीन लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। आपसी सहमति नहीं बन पाने पर तीन लोगों के बीच मुकाबला हुआ। मौजूद प्रधानों में से 26 मत दीपनरायन शर्मा, 20 मत राहुल मिश्र और 15 मत शेषमणि यादव के पक्ष में मिला। ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद सभी प्रधानों ने बधाई दी। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर सहमति से निर्विरोध ही पद दिया गया। जिसमें राहुल मिश्र को महामंत्री, कौवाठोर के प्रहलाद और सरफरा के रूदल यादव को उपाध्यक्ष, संदीप यादव को कोषाध्यक्ष पद दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष दीपनरायन ने कहा कि प्रधानों के हक के लिए वह कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। बधाई देने वालों में इंद्रसेेेन सिंह, शंकरसहाय, मौलाना मो. कासिम कासिमी, मंसूर अहमद, बैजनाथ यादव, दिनेेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें