फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के अछिया पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर शाम पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

एसओ जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के औरही गांव निवासी 23 वर्षीय बाढू उर्फ रोहित बुधवार की शाम छह बजे के करीब बाइक से खलीलाबाद की ओर से मेंहदावल की तरफ जा रहे थे। अभी अछिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से गुजरी पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में बाढू घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और घायल को सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इधर, युवक की मौत से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें