फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 152 स्कूलों के हेडमास्टर समेत 450 कर्मचारियों का वेतन रोका

Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालय के बच्चों की अपार आईडी बनाने में जिले के 152 स्कूलों ने लापरवाही बरती है।
विज्ञापन

शासन की नाराजगी के बाद बीएसए ने इन विद्यालयों के हेडमास्टर समेत करीब 450 शैक्षिक कर्मचारियों का वेतन रोक दिया और तीन दिन में अंदर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की बात कही है।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का अपार आईडी बनाई जानी है। इसमें बच्चों का समस्त शैक्षिक रिकाॅर्ड रहेगा। उनका नामांकन नंबर के साथ ही जन्म तिथि व अन्य जानकारियां मौजूद रहेंगी। इसको 26 जनवरी तक पूर्ण किया जाना था।
विज्ञापन

लेकिन 152 विद्यालय ऐसे हैं जहां पर अपार आईडी का 50 या 50 प्रतिशत से अधिक डाटा लंबित पाया गया है। जबकि इसकी समय सीमा समाप्ति की ओर है। 31 जनवरी तक वेबसाइट बंद हो जाएगा। इसमें शिक्षकों की लापरवाही पाई गई है।
विज्ञापन

शासन ने पोर्टल पर इन स्कूलों का डाटा लंबित पाया है। 50 प्रतिशत से ज्यादा किसी भी विद्यालय ने बच्चों की अपार आईडी नहीं बनाई है।
शासन की नाराजगी के बाद बीएसए अमित कुमार सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि अपार आईडी को शतप्रतिशत पूर्ण करने के लिए बार-बार निर्देश देने के बावजूद (यू-डायस) अपार आईडी का कार्य पूरा नहीं किया गया। जब तक अपार आईडी का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण नहीं होता है तब तक 152 विद्यालयों के समस्त शैक्षिक कर्मचारियों का वेतन और मानदेय रोक दिया है।
शिक्षकों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें