दो दिन से लापता मजदूर की मिली लाश
मेंहदावल। दो दिन से लापता शख्स की लाश बुधवार को करमैनी घाट से नौगो जाने वाले तटबंध के किनारे मिली। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ जयबर्धन सिंह ने बताया क करमैनी-बेलौली तटबंध पर करमैनी मुक्तिधाम के पास शख्स का शव मिला। शव की पहचान भरथुआ गांव निवासी 48 वर्षीय गोपाल साहनी के रूप में हुई। पीड़ित पत्नी राधिका ने बताया कि उसके पति 13 दिसंबर की सुबह आठ बजे घर से मजदूरी करने ग्राम सांडेखुर्द गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उन्हें ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन पता नहीं चला। शव मिलने की सूचना पर पत्नी पहुंच गईं। शख्स की संदिग्ध मौत होने की वजह से लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। वैसे मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई आगे की जाएगी।