फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शनिवार से

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शनिवार से
विज्ञापन

- दो से 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान
- 15 से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक देंगी फ्रंटलाइन वर्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए दो अप्रैल से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण व 15 अप्रैल से शुरू होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियां पूरी हो चुकी है।
कोविड के चलते जहां पिछली बार चलाए गए अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर को घर- घर दस्तक देने से मना किया गया था, वहीं इस बार दस्तक पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्घाटन शनिवार को सीएचसी खलीलाबाद से डीएम के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दो से 30 अप्रैल तथा दस्तक अभियान का प्रथम चरण 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। न्याय पंचायत स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। अभियान में कुल 13 विभाग अपना योगदान देंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग प्रमुख भूमिका अदा करेगा। अभियान के दौरान पंचायती राज विभाग खराब हैंडपंप को चिह्नित करके सफाई के लिए अभियान चलाएगा। वहीं, नगर निकाय नालियों की साफ-सफाई, फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव करेंगे। विद्यालयों के माध्यम से रोगों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। मोहल्ला स्तर पर निगरानी समिति का गठन करके कोरोना व संचारी रोग के प्रसार को रोकना जरूरी है। डेंगू के लार्वा को नियंत्रित करने के लिए गंबूजिया मछली का भी प्रयोग किया जाएगा। जिससे मच्छरों से बचाव व अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने पर जोर दिया जा सके।
विज्ञापन

कूलर के इस्तेमाल में बरतें सावधानी
जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, लोग कूलर आदि इस्तेमाल करने लगे हैं। हर सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर का पानी निकालकर अच्छे से साफ जरूर करें, जिससे लार्वा न पनप सकें। उन्होंने बताया कि 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, आईएलआई (इन्फ्लूएंजा लाइकइलनेस), टीबी, कोविड, डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी देने के साथ लक्षण युक्त संभावित मरीजों को चिह्नित कर जांच कराएंगी। बीमारी की पुष्टि होने पर नि:शुल्क उपचार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें