फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्योहारी सीजन में शहर में बढ़ेगी भीड़, बिजली और सड़कें बढ़ा सकती हैं परेशानी

Thu, 12 Sep 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क पर लगे पोल नहीं हटे, आवागमन में बढ़ जाएंगी मुश्किलें
विज्ञापन

- केबल बदलने का कार्य भी सुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवरात्र, दशहरा और दीपावली का त्योहार आने वाला है। इससे शहर में भीड़ बढ़ेगी। इसे देखते हुए अभी तक कोई इंतजाम नहीं हुए हैं। शहर में कई जगह बिजली के पोल सड़क के बीच लगे हैं जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य भी काफी धीमी गति से चल रहा है। गलियां संकरी होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। शहर की सड़कें भी बदहाल हैं। अगर यही हाल रहा तो त्योहारी सीजन में लोगों की समस्या और बढ़ सकती है।
नवरात्र 3 अक्तूबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान शहर के समय माता मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। वहीं सड़क की पटरियाें पर अतिक्रमण है, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बावजूद इसके पालिका प्रशासन अब तक अतिक्रमण हटाने के लिए कोई पहल करता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा मुखलिसपुर तिराहे से बैंक चौराहे तक सड़क पर बिजली के पोल लगे हैं। त्योहार में जब भीड़ बढ़ेगी तो आवागमन प्रभावित हो सकता है। हालांकि बिजली निगम का दावा है कि जर्जर तार की जगह केबल के तार लगाए जा रहे हैं और पाेल भी बदले जा रहे हैं। जल्द ही सड़क पर लगे पोल भी हटा दिए जाएंगे।

सड़कें जगह-जगह गड्ढों में तब्दील
शहर की कई सड़कें वर्तमान में गड्ढों में तब्दील हो गई है, इनमें विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन, बैंक चौराहा से लेकर नेदुला बाईपास, भेली मंडी से बरदहिया बाजार को जोड़ने वाली सड़कें शामिल हैं। इन मार्गों से होकर दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलती हैं, लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। ऐसे में शहर में भीड़ बढ़ने पर समस्या और बढ़ सकती है। शहर के निवासी उमेश कुमार, अब्दुल कादिर आदि ने कहा कि सड़कों की मरम्मत कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन



त्योहारों को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। गलियों में लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही बदहाल सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। त्योहार में किसी प्रकार की दिक्कत लोगों को न हो, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
- अवधेश कुमार, ईओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें