फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

Tue, 05 Jul 2016 11:32 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के करनपुर गांव के पास बेकाबू बस ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चिकित्सक और सात वर्षीय बालक इस हादसे में घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना के बाद संतकबीरनगर जिले के दानोकुइयां में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जनपद के टेकाटी गांव निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर कार्तिकचंद संतकबीरनगर जिले के बाघनगर क्षेत्र के दानोकुइयां चौराहे पर प्रैक्टिस करते हैं। मंगलवार सुबह वह पत्नी शम्पा देवी व पुत्र कृष्ण कुमार के साथ बाइक से बस्ती के गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा करने जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करनपुर के समीप उनकी बाइक फिसल गई। जिससे पीछे बैठी पत्नी और पुत्र उछल कर गिर गए।

इसी बीच बस्ती की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने पत्नी शम्पा देवी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की साइड गलत दिशा में होने से हादसा हुआ है।   दानोकुइयां निवासी असाद अहमद ने बताया कि डॉ. कार्तिकचंद प्रत्येक मंगलवार को बस्ती शहर में हुनमान मंदिर में जाकर दर्शन करने जाते हैं। मंगलवार को भी वह वहीं जा रहे थे कि करनपुर के पास हादसा हो गया। 
विज्ञापन


डॉक्टर कार्तिक और मासूम कृष्ण कुमार का बस्ती में इलाज चल रहा है। डॉक्टर के कर्तिकचंद की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। हादसे ने बच्चों से मां की ममता छीन लिया। घटना से गांव वाले गमगीन थे। बाघनगर पुलिस चौकी प्रभारी राज कुमार यादव ने बताया कि बस व बस ड्राइवर को बाघनगर से कब्जे में लेकर पुरानी बस्ती पुलिस का सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें