फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बिक रहा 113 लीटर एसिड बरामद

Tue, 05 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में मंगलवार को एसडीएम द्वारा गठित टीम ने छापेमारी कर पकड़ा अवैध तरीके से बिक रहा एसिड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के एसिड की बिक्री की जा रही थी। एसडीएम द्वारा गठित टीम ने छापेमारी कर दो दुकानों से करीब 113 लीटर एसिड बरामद किया है। टीम ने एसिड को जब्त करते हुए दोनों विक्रेेताओं के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर नीलम यादव ने नायब तहसीलदार सदर संदीप त्रिपाठी, औषधि निरीक्षक ओपी यादव और शहर कोतवाल बीपी यादव की एक टीम गठित की है। यह टीम बिना लाइसेंस के एसिड की बिक्री पर रोक लगाने के लिए गठित की गई है।

एसडीएम द्वारा गठित टीम ने मंगलवार को सतरिख नाका स्थित राजा बैट्री की दुकान पर छापा मारा। जांच पड़ताल के दौरान दुकान संचालक एसिड की खरीद बिक्री से संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। यहां से करीब 8 लीटर एसिड बरामद किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने यहीं पर स्थित एक्सेल बैट्री की दुकान पर छापा मारा। यहां पर भी यही हाल रहा। दुकान संचालक किसी प्रकार के कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। जांच पड़ताल के दौरान टीम ने दुकान से 105 लीटर एसिड बरामद किया है।

टीम ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर नाका सतरिख स्थित दो बैट्री की दुकानों पर छापा मारा गया है। यहां से करीब 113 लीटर एसिड बरामद किया गया है। टीम ने बताया कि एसिड की बिक्री बिना लाइसेंस की जा रही थी। क्योंकि दोनों दुकानदार एसिड की खरीद-बिक्री से संबंधित किसी प्रकार के कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। एसिड को कब्जे में लेकर दोनों विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें