फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 गोवंश पशुओं के साथ 11 गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2016 11:38 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : ambrish mishra
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के सोनौरा तिराहे के पास से पुलिस ने घेरेबंदी करके तीन वाहनों में ठूंस पर लादे गए 23 गोवंशीय पशुओं के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया। तस्कर बृजमनगंज से वाहनों में गोवंशीय पशुुओं को लादकर मेंहदावल होते हुए खलीलाबाद स्थिति पशु बाजार ले जा रहे थे।
विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र के सोनौरा तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मेंहदावल सुधीर सिंह, एसआई आनंद सिंह, सुभाष मौर्या, विरेंद्र सिंह यादव और अन्य सिपाहियों के साथ भोर से ही नाकेबंदी करके वाहनों का इंतजार कर रहे थे। तभी मेंहदावल-विसौवा मार्ग पर एक डीसीएम और दो मिनी ट्रक एक साथ आते दिखाई दिए। अचानक पुलिस को देखकर वाहन चालक समेत वाहन में सवार लोग भागने लगे, पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ा कर 11 लोगों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि बरामद पशुओं को बृजमनगंज से लादकर खलीलाबाद स्थिति पशु बाजार ले जा रहे थे। पकड़े गए लोगों में चालक इंदल चौधरी, हकीमुल्लाह और मन्नू तथा वाहन में सवार अन्य पशु तस्कर नजरे आलम, गुड्डु, छेदी, सब्बीर, इम्तियाज, गफार, प्रदीप हैं। जो बृजमनगंज जनपद महराजगंज के निवासी हैं। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें