फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो झोपडि़यां जल कर राख 

Wed, 25 Apr 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बघौली ब्लॉक के निमावां गांव में जले झोपड़ी को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनियरा। बघौली ब्लॉक के निमावां गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से दो झोपडियां जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि अंजनी पत्नी स्वर्गीय राजू यादव और मोहम्मद हसन पुत्र इंसान अली का रिहायसी छप्पर एक दूसरे से सटा हुआ था। सुबह सात बजे अज्ञात कारणों से मोहम्मद हसन के छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन


हवा की वजह से आग फैल गई और अंजनी के छप्पर को भी जला कर राख कर दिया। घटना के बाद जुटे लोगों ने पंपिग सेट के जरिए आग बुझाने की कोशिश शुरु की,लेकिन आग बुझने तक दोनों झोपिडयां जल गई।  अंजनी ने बताया कि मजदूरी करके एक हजार रूपये जुटा कर रखे थे। साथ ही कुछ अनाज और कपड़े भी थे। कुछ भी नही बचा सब जल गया।

मोहम्मद हसन की बेटी खुशनुमा ने बताया कि वह अपने ससुराल जाने वाली थी। उसने तीन हजार का कपड़े खरीदा था और पांच सौ रूपये के साथ करीब पांच हजार का अनाज आग में जलकर राख हो गया। अंजनी ने बताया कि उसके ससुर और पति की बीमारी से मौत हो चुकी है। झोपड़ी में रह कर किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपने तीन बच्चों के साथ जीवन गुजार रही थी।
विज्ञापन


आग ने उसके आशियाने को जला दिया। उसे प्रशासनिक मदद की दरकार है। घटना की सूचना पर सचिव सतीश मौर्या और गांव के लेखपाल महेश मौके पर पहुंच गए। दोनों लोगों ने अंजनी को मानवता के आधार पर आर्थिक मदद दी। साथ ही विभागीय मदद का भरोसा दिलाया। गांव के प्रधान फिरोज खान ने पीड़ित को हर सम्भव सहायता दिलाने की बात कहीं। मीरगंज निवासी मिल्लत अली शाह ने पीड़ित परिवार को बर्तन दे कर उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें