फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 2.85 लाख की ठगी

विज्ञापन
नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सिकटिया निवासी एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने के नाम पर उसी गांव के रहने वाले एक शख्स ने 2.85 लाख रुपये ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।  सिकटिया गांव निवासी ओमप्रकाश ने बुधवार को पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख 85 हजार रूपये ठगी कर लेने का आरोप लगाया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, ओम प्रकाश से वर्ष 2008 में गांव के सुरेंद्र यादव ने नौकरी  दिलाने के नाम पर कुल दो लाख 85 हजार रूपये ले लिया। कुछ दिन बाद ओम प्रकाश को नियुक्ति पत्र भी दे दिया।
विज्ञापन


ओमप्रकाश जब नियुक्ति पत्र में दी गयी निर्धारित तिथि के अनुसार दर्शाये गए स्थान पर ड्युटी ज्वाइन करने गया तो उसे ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित भागकर वापस घर आया और सुरेंद्र से अपने रुपये मांगने लगा। रुपये माँगने पर आरोपी हीला हवाली करने लगा। काफी भाग दौड़ के बाद एक दिन आरोपी ने ओमप्रकाश को 2.85 लाख का एक चेक दे दिया, परंतु जब पीड़ित चेक लेकर बैंक गया तो उस खाते में रुपये ही नहीं थे। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दिया। इस बाबत सीओ अरशद जमाल सिद्दिकी का कहना है कि तहरीर के आधार  पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें