ट्रक-जीप में भिड़ंत, चालक की मौत, पांच लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर(संतकबीरनगर)। मंगलवार के दोपहर राम जानकी मार्ग पर हैंसर बाजार के पास खड़ी जीप में ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे जीप चालक की मौके पर मौत हो गई और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलो को इलाज के लिए सीएचसी मलौली भेजवाया। इसमें एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
धनघटा क्षेत्र के बडग़ो गांव निवासी नीरज राय पुत्र सुरेश राय (35) खुद की जीप में सवारी भरकर सिकरीगंज से धनघटा आ रहे थे। जब वह हैंसर बाजार के पास सोनडीहा गांव के मोड़ पर जीप खड़ी करके सवारी उतार रहे थे। उसी समय धनघटा की तरफ से जा रहा ट्रक जीप को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे जीप चालक नीरज राय की मौके पर मौत हो गई और जीप में सवार हरीराम निवासी सोनडीहा 62 वर्ष, रविंद्र निवासी बरपरवा 45 वर्ष, रमावती निवासी खालेपुरवा 35 वर्ष, वसीम निवासी उरुवा बाजार गोरखपुर 42 वर्ष, गंगा निवासी उमरिया बाजार 43 वर्ष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मलौली भेजवाया। जहां पर हरीराम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल पर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलो का मलौली अस्पताल पर उपचार चल रहा है। एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने बताया कि नीरज राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ दुघर्टना का केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।