फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली पलटने से दबकर मजदूर की मौत

Sun, 27 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ट्रॉली पलटी। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
राम जानकी मार्ग पर डिहवा चौराहे के पास शनिवार की शाम को ईट लदी एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक मजदूर की जहां मौत हो गई, वहीं दो मजदूर मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

 घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर मौके से चालक भाग निकला। खबर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।   क्षेत्र के एक ईट भट्ठे से चालक ट्रैक्टर ट्रॉली पर ईट लाद कर सिरसी गांव की तरफ जा रहा था। ईट भट्ठे पर काम करने वाला डिहवा बाजार निवासी मजदूर 40 वर्षीय पंचम पुत्र राम दुलारे और दो अन्य मजदूर ट्रॉली पर बैठे थे।
  जबकि कुछ मजदूर ट्रैक्टर पर बैठे थे। डिहवा बाजार के पास ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट  गई। जिससे ट्रॉली पर बैठा पंचम नीचे मजदूर  दब गया। जबकि दो अन्य मजदूर मामूली रुप से चोटिल हुए।  ट्रैक्टर पर बैठे अन्य मजदूरों ने शोर मचाया। जिससे आस पास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने ट्राली के नीचे दबे मजदूर पंचम को बाहर निकला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन

  किसी ने इसकी सूचना मजदूर के परिजनों को दी। मौके पर मजदूर के परिजन पहुंच गए। मजदूर की मौत से परिजन सदमे में थे। अन्य मजदूर परिजनों को ढांढस बधा रहे थे। सूचना पर एसओ फोर्स के साथ पहुंच गए। एसओ आर डी मौर्य ने बताया कि  शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें