फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 26 Aug 2016 11:36 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
 बखिरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती से गुरुवार की रात दुष्कर्म करने की कुछ युवकों ने कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग खड़े हुए। पीड़ित परिजन की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


गुरुवार को 20 वर्षीय युवती के माता- पिता दवा कराने बस्ती गए थे। घर पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्य गांव में जन्माष्टमी की झांकी देखने चले गए थे। पीड़िता घर के बरामदे में सो रही थी। उसी दौरान  बगल गांव के कुछ  युवक बुरी नीयत से बरामदे में पहुंच गए। युवती ने समझा कि घर के लोग आ गए है। इसी  गलत फहमी में वह सोती रही। थोड़ी देर बाद ही दो युवक उसकी चारपाई के पास पहुंच गए और  उसका पैर पकड़ लिए। युवती की अचानक नींद टूटी तो सामने  पांच  की संख्या में अंजान युवकों को देखकर डर गई और  चिल्लाने लगी। 

शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग एकत्र होते, आरोपी युवक भागने में सफल हो गए। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें