फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोर पकड़े, 1.95 लाख बरामद

Sun, 17 Dec 2017 11:38 PM IST
संतकबीरनगर (ब्यूूूराो)
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ेबखिरा पुलिस ने शनिवार की शाम तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का एक लाख 95 हजार रुपये और चाकू बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि बखिरा कसबे में पिछले दिनों हुई चोरी में आरोपी शामिल थे। एसपी ने पुलिस लाइंस में पत्रकार वार्ता के दौरान चोरी का खुलासा किया।
विज्ञापन

 एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बखिरा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ शनिवार की शाम क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान मुुखबिर से सूचना मिली कि छह दिसंबर को बखिरा कसबे में किराने की दुकान में हुई चोरी में शामिल चोर हरदी चौराहे के पास एक चाय की दुकान में बैठे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी ने हमराहियों के साथ घेराबंदी की। इस दौरान चोर भागने लगे। जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़े गए सोनू मिश्र, संदीप गुप्त और धर्मेंद्र साहनी निवासी मेडरापार थाना बखिरा के है। तलाशी के दौरान सोनू के पास से चाकू बरामद हुआ। 
पूछताछ के बाद बताया कि छह दिसंबर की रात में करीब दस बजे सोनू मिश्र ने बखिरा कसबे के मुकेश जायसवाल को दुकान के दराज में रुपये रखते हुए देखा था। इसकी जानकारी संदीप और धर्मेंद्र को दी थी। उसी रात दो लाख 37 हजार रुपये चुरा लिए। इसमे से 41,500 आपस में बांट कर खर्च कर दिए थे। शेष रुपये सोनू मिश्र के मकान में छुपा दिए थे। निशानदेही पर एक लाख 95 हजार रुपये बरामद किया गया। टीम में उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल रमेश यादव, कांस्टेबल जयराम सरोज और मोहन सरोज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें