फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात संग तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 22 Mar 2017 11:32 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मेंहदावल बाईपास से एक महिला समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मेंहदावल बाईपास से एक महिला समेत तीन चोरो को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने छह सोने की चेन, दो मोबाइल, 1500 कैश और बाइक बरामद हुई। एसपी हीरालाल ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार तिवारी और कोतवाली में तैनात एसआई श्रवण यादव एवं एसआई भाग्यवती पांडेय ने सूचना के आधार पर मेंहदावल बाईपास से एक महिला समेत तीन चोरों को पकड़ा।
विज्ञापन


 पूछताछ में इनकी पहचान कैलाश पुत्र बहादुर और बिंदु पत्नी कैलाश निवासी बनरहिया मडहाराजा थाना महुली और संतोष पुत्र भककरी निवासी चिकौना कोतवाली के रूप में हुई। कैलाश के पास से तीन अदद सोने की चेन, 600 रुपये और एक मोबाइल मिला। जबकि संतोष के पास से एक सोने की चेन, 500 नकद और दो मोबाइल व बिंदु के पास से दो सोने की चेन, 400 नकदी बरामद हुई।

इन लोगों ने बताया कि बरामद जेवरात को वह लोग अलग-अलग स्थानों से चुराए थे। जांच में पता चला कि बरामद चेन शहर के बरईटोला निवासी आसमती देवी पत्नी राजेंद्र चौहान, बखिरा क्षेत्र के छपिया की रहने वाली संगीता पत्नी रामसहाय और द्रौपती पत्नी प्रभुनाथ निवासी पुलिस लाइन से पकड़े गए चोरों ने छीन लिया था। इन लोगों को बुला कर बरामद चेन की पहचान कराई गई तो सभी शिनाख्त की। 
विज्ञापन


 पीड़ित आसमती और संगीता ने तो आरोपी कैैलाश और संतोष की पहचान करते हुए बताया कि यहीं दोनो ने उनके चेन को छीना था। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह चोरी के चेन को बेचने के लिए खलीलाबाद आए थे और पुलिस ने पकड़ लिया।    पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें