फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक को लगी गोली

Wed, 04 May 2016 01:03 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आए युवक को लगी गोली( - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 धनघटा क्षेत्र के बहराडाड़ी गांव से निकल रही एक बारात का देखने जुटे दो पक्षों में विवाद हो गया। उसी दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी और रिश्तेदारी में आए एक युवक के सिर में गोली लग गई। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। घायल को लोग सीएचसी मलौली लाए,जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


 क्षेत्र के बहराडाड़ी गांव निवासी मंदिरानंद पुत्र फौजदार की शादी थी। मंगलवार की शाम को गांव से बारात निकल रही थी। बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। उसी बीच दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने पर भीड़ जमा हो गई और एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली रिश्तेदारी में आए 18 वर्षीय बीरू पुत्र रमेश निवासी मनिकापार थाना बेलघाट जिला गोरखपुर के सिर में लगी और वह मौके पर तड़पनेलगा। घटना के बाद बारात में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग घायल को पहले सीएसची मलौली ले गए और बाद में रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल लाए। घटना की सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

एसओ आरडी मौर्या ने बताया कि जांच पड़ताल में जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक बहराडाड़ी गांव से मंदिरानंद की बारात जा रही थी। बारात देखने के लिए गांव के दो युवक भी पहुंचे थे। दोनों युवकों के बीच एक महीने पहले विवाद हुआ था। बारात में भी फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उसी दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी और रिश्तेदारी में आए बीरू के सिर में गोली लगी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें