फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र से पचास हजार की लूट

Wed, 04 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रामपुर में पुलिस के इकबाल को अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार  दोपहर नेशनल हाईवे पर पिता पुत्र को बाइक सवार लुटेरों ने रोका। उनके पास  मौजूद रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर पिता-पुत्र की पिटाई की। दहशत फैलाने  के लिए हवाई फायरिंग की और पचास हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित पिता  पुत्र ने थाने पहुंचकर लूट की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।

जानकारी  के अनुसार शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदपुर कदीम निवासी हजारी प्रसाद  अपने बेटे  महेन्द्र के साथ मंगलवार दोपहर  धमोरा सहकारी बैंक पहुंचे।  वहां से रुपये निकालकर रामपुर किसी सर्राफा  के यहां पर जा रहे थे। नेशनल  हाईवे पर  एक फैक्ट्ररी के पास  सुनसान जगह में बदमाशों ने बाइक सवार पिता  -पुत्र को रोक कर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


उनके पास मौजूद रुपये लुटेरे छीनने लगे।  विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बटों से पिता पुत्र को पीटकर घायल कर  दिया। उनके शोर मचाने पर  बदमाश हवाई  फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना  पर शहजादनगर एसओ रजनीकांत पीड़ितों को साथ लेकर घटनास्थल पर  पहुंच गए।  उन्होंने लूट वाली जगह पर  आस पास के लोगों से पूछताछ कर वहां से चले आए।
विज्ञापन


वही  दूसरी ओर पीड़ित महेन्द्र का कहना है कि बीस हजार  रुपये घर से लेकर आए  थे। तीस हजार रुपये बैंक से निकालकर  पचास  हजार  रुपये एकत्र कर एक सर्राफ  को देकर उससे सामान  छुड़ाना  था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें