फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छात्र की मौत, एक घायल

Thu, 04 Feb 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर/धनघटा। बुधवार को दो सड़क हादसों में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। हादसे धनघटा और महुली क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन


पौली क्षेत्र के छपिया गांव निवासी हामिद का 19 वर्षीय पुत्र मेराज अहमद कक्षा 12 में पढ़ता था। बुधवार को दोपहर में स्कूटी से वह रोसया बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


अभी वह धनघटा क्षेत्र रामजानकी मार्ग पर परसा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि उसी दौरान सामने से गुजरी बाइक ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में मेराज  गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार भाग निकला। आसपास के लोग जब तक पहुंचकर युवक को उठाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को घर उठा ले गए। छात्र की मौत से गांव में कोहराम मचा गया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

वहीं महुली क्षेत्र के अछती गांव निवासी 50 वर्षीय ओंकार नाथ त्रिपाठी पुत्र गौरी शंकर त्रिपाठी नाथनगर ब्लॉक से लौटकर बाइक से घर जा रहे थे।

वह मुकुंदपुर गांव के पास पहुंचे ही थे, उसी समय बाइक से टक्कर हो गई और ओंकार नाथ त्रिपाठी घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक सवार गौरापार गांव निवासी इंद्रशेखर यादव पुत्र रामहरी को मामूली चोट आई।
विज्ञापन


इंद्रशेखर देवकली गांव में स्थित एक रिश्तेदार के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे। हादसे के वक्त वे दही लेने के लिए झिंगुरापार गांव जा रहे थे।

घटना के बाद जुटे लोग घायल ओमकार नाथ को पहले नाथनगर सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें