फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की दबिश से कई गांवों में सन्नाटा

Wed, 12 Apr 2017 11:58 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
मझरियां गांव में पुलिस के भय से घर से युवा जा चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौली क्षेत्र में हुई अगलगी के दौरान उग्र भीड़ द्वारा दमकल वाहन के चालक की पिटाई और वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की रात कई गांवों में पुलिस ने दबिश दी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


 वहीं पुलिसिया दहशत के चलते कई गांवों में सन्नाटा है। क्षेत्र के मंझरिया, गोगेपुर, मड़पौना, दुलहापार , पौली और परसहर में पुलिस की दबिश की वजह से युवा वर्ग घर छोड़ कर भाग गए है। इन गांवों में केवल महिलाएं,बुजुर्ग और बच्चे मौजूद है। लोगों का कहना है कि अज्ञात में दर्ज केस के कारण पुलिस कब किसे दबोच ले, इसका कोई भरोसा नहीं है।मंगलवार की सुबह पौली सीवान में आग लग जाने के कारण 400 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जल गई थी।

आग बुझाने पहुंचे दमकल चालक वीरेंद्र यादव को उग्र भीड़ ने मारपीट घायल कर दिया था। जबकि प्रशिक्षु दरोगा राजेश यादव से हाथापाई करने के साथ ही फायर की गाड़ी को तिग्रस्त कर दिया था। फायर चालक की तरफ से पुलिस इस मामले में 12 नामजद समेत 300 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके लोगों को पकड़ने का प्रयास पुलिस ने शुरू दिया। 
विज्ञापन


मंझरिया गांव के लोगों का आरोप है कि मंगलवार की रात पुलिस गांव में पहुंच कर घर -घर तलाशी ली और कुछ युवाओं को पकड़ कर ले गई। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जो घटना के समय न तो गांव पर थे और न ही मौके पर। बुधवार को उन गांवों में पुलिसिया खौफ साफ दिखाई दिया। कई घरों पर ताला लटकता नजर आया। पूछने पर पता चला कि घर पर केवल महिलाएं है, वह भी अकेले घर पर रहने में डर रहीं है।

एसओ जेएन तिवारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी को क्षतिग्रस्त करके चालक को मारने पीटने वालों में शामिल मडपौना गांव के दिनेश चौबे, दुर्गेश चौहान और मंझरिया गांव निवासी तवारक व ज्ञानधार को गिरफ्तार किया  गया है।  शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि   पुलिस उसी को पकड़ेगी जो इस घटना में शामिल रहे है। निर्दोषों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस किसी भी निर्दोष को न  तो पकडे़गी और न ह परेशान करेगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें