फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधू ने युवक का कान काटा

Sat, 01 Oct 2016 11:30 PM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा थाना के जसवल गांव में शनिवार को साधू ने चिमटे से हमला करके युवक का कान काट दिया। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल को पीएचसी बखिरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि साधू अपना तख्त दुर्गा पूजा पंडाल में लाने को लेकर भड़का था।
विज्ञापन


जसवल गांव में दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग शुक्रवार की रात पास के एक साधू का तख्त लाकर रख दिए। इसे लेकर साधू नाराज था और तख्त लानेवाले को खोजने लगा। गांव के ही बालमुकुंद का आरोप है कि इसी शक में साधू ने उस पर शनिवार सुबह धारदार हथियार से हमला कर दिया।

 उस समय वह गांव के पश्चिम नहर के पास से शौच करके वापस आ रहा था। मुख्य सड़क पर पुलिया के पास साधू ने उसे देखते ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसका कान कट गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी बालमुकुंद के परिवारवालों को दी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। घायल को पीएचसी बखिरा ले आया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी बखिरा थाने पर दी। चौकी इंचार्ज सांथा श्रवण यादव ने कहा कि उक्त साधू मनबढ़ किस्म का है। सुबह कुछ विवाद हुआ, जिसमें साधू ने बालमुकुंद पर चिमटे से प्रहार कर दिया। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिली है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें