फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से भाजपा नेता के भाई समेत दस की मौत

Sat, 01 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में बेकाबू हो रहे बुखार ने भाजपा नेता के भाई समेत दस और लोगों को लील लिया। इसमें खुर्जा के गांव किर्रा में तीन और अहमदगढ़ के गांव खेलिया में दो लोगों की मौत हो गई। इस तरह बुखार के चलते जिले में मरने वालों का आंकड़ा 123 पहुंच गया है। वहीं बुखार से पीड़ित मरीजों की लाइन अस्पतालों में लगी हुई है।

जहांगीराबाद के मोहल्ला लोधान मढ़ैया निवासी भाजपा नेता ज्ञानेश लोधी के भाई नरेश लोधी पुत्र पन्नालाल लोधी की भी बुखार से मौत हो गई। भाजपा नेता ने बताया कि  पहले उनका उपचार जहांगीराबाद में ही चल रहा था। तेज बुखार के कारण उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जहां उन्होंने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अहमगदगढ़ क्षेत्र के गांव खेलिया में 16 वर्षीया रूबी पुत्री नबाव खान को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। गांव की ही मुनीषा पत्नी राजूद्दीन की तबीयत भी पिछले कई दिनों से खराब थी। तेज बुखार के कारण डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

वहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। बुगरासी के गांव बसी बांगर निवासी सात वर्षीया मासूम निमसा पुत्री शमसाद को पिछले कई दिनों से बुखार था। उसका उपचार क्षेत्र के ही एक क्लीनिक पर चल रहा था। शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया।

वहीं गुलावठी के मोहल्ला विकास कॉलोनी निवासी व्यापारी राजेंद्र सैनी उर्फ मुन्नालाल (50) की बुखार से मौत हो गई। मृतक के पुत्र कमल सैनी ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र सैनी को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। उन्हें हापुड़ के एक निजी नर्सिगहोम ले जाया गया। हापुड़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई।

खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव किर्रा में वीरपाल (50) पिछले पांच दिनों से बीमार था। शनिवार सुबह अचानक वीरपाल की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थी इसी दौरान उसकी मौत हो गई। गांव निवासी भुरिया (52) पत्नी गनेशी को भी पिछले चार दिनों से बुखार था।

शनिवार को उसकी भी मौत हो गई। वहीं गांव निवासी सचिन की डेढ वर्षीय पुत्री रितु को पिछले एक सप्ताह से बुखार हुआ था। शुक्रवार रात उसकी भी मौत हो गई। उधर जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव नार मोहम्मदपुर निवासी भोला (35) पिछले चार-पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसका उपचार बुलंदशहर करवा रहे थे।
विज्ञापन


जहां हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को उसे नोएडा उसके बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्याना के वैराफिरोजपुर गांव निवासी मदन त्यागी पुत्र हरदेव सिंह(70) को दो सप्ताह पूर्व बुखार आया था। जब बुखार ठीक नहीं हुआ तो परिजन उन्हें दिल्ली अस्पताल में ले गये। शनिवार की सुबह मदन की मौत हो गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें