फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दुगुना होने की लालच में गंवा दिए 42000

Sat, 14 Oct 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली में पीड़ित युवक से पूछताछ करते एसएसआई। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रुपये दुगुना होने की लालच में सऊदी से कमा कर लौट रहा युवक ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसे कागज की गड्डी थमा कर ठगों ने युवक को थमा दिया और उसके पास से 42000 रुपये लेकर कार से भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी उमेशचंद्र पुत्र त्रिलोकी निषाद सऊदी के दोहा कतर में बढ़ई का काम करते हैं। वह सऊदी से घर के लिए चले और 11 अक्टूबर को मुंबई पहुंचे। मुंबई से ट्रेन से शनिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां से बस से खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास पर पहुंचे।

वहां से पैदल मुखलिसपुर तिराहे पर ट्रैक्सी पकड़ने गए। मुखलिसपुर पेट्रोल पंप के पास ही बैग लिए उन्हें एक युवक मिला और पूछा कि कहां जाएंगे। उमेशचंद्र ने जैसे ही बताया कि उन्हें धनघटा जाना है, उस युवक ने खुद को नाथनगर तक जाने की बात कह कर उनसे संपर्क बढ़ा लिया। पंप के पूूरब एक कार खड़ी थी।
विज्ञापन


कार से बाहर दूसरा युवक खड़ा था। उसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। धनघटा तक चलने के लिए कार में बैठने और किराए देने की बात कही। उसके बाद उमेशचंद्र के साथ नाथनगर तक जाने की बात कह कर पहले वाला युवक भी कार में बैठ लिए। जैसे ही कार कुछ दूर आगे बढ़ी,  नाथनगर तक जाने के लिए कार में बैठे युवक ने अपने पास 26000 रुपये होने की बात कही।

ड्राइवर ने उमेशचंद्र ने पूछा कि उनके पास कितने रुपये हैं तो उन्होंने 42000 रुपये होने की जानकारी दे दी। उस युवक ने 26000 रुपये लिफाफे में बंद कर कार चालक को दे दिया। उसके बाद ड्राईवर ने उमेशचंद्र से भी उनके पास मौजूद 42000 रुपये लिफाफे में बंद कर मांगा और उनके रुपये को भी दुगुुुना हो जाने का झांसा दिया। उमेशचंद्र झांसे में आ गए और चालक को अपने रुपये लिफाफे में बंद करके दे दिए।  

ड्राईवर कार लेकर मोती तिराहे के पास पहुंचा और फिर वहां से लौट कर एक बंद लिफाफा उमेशचंद्र को दे दिया तथा उसे बैग में ताला बंद कर रखने को कह दिया। चौराहे पर ही उन्हें उतार कर दोनों आगे बढ़ गए। जब उमेश चंद्र ने लिफाफा खोला तो उसमें कागज के टुकड़े थे। उसके बाद उनके होश उड़ गए ।

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सीओ, कोतवाल और चौकी इंचार्ज तितौवा मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने तीनों को हुलिया बताया। यह भी दावा किया कि वे सामने आएं तो उन्हें वह पहचान लेगा। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लालच में धन दुगुना होने के चक्कर में उमेशचंद्र ने अपने 42000 रुपये गंवा दिए। इस मामले में अज्ञात ठगों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें