फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता किशोरी का ट्रैक पर मिला शव

Sat, 07 Apr 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीएम हाउस पर गमगीन बैठे कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी नेहा के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। शुक्रवार को लापता हुई किशोरी का शव शनिवार को खलीलाबाद-मगहर रेलवे स्टेेशन के बीच मंझरिया रेलवे क्रासिंग गेट से पश्चिम डाउन ट्रैक पर पाया गया। आसपास के लोगों की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


शव की पहचान सेमरी गांव निवासी 15 वर्षीय नेहा पुत्री रामधारी के रूप में हुई। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामधारी ने बताया कि वह शुक्रवार को मजदूरी करने गए थे। शाम साढ़े पांच बजे घर लौटे तो पता चला कि उसकी बड़ी बेटी नेहा घर से लापता है।

आसपास के क्षेत्रों में और नाते-रिश्तेदारों के वहां उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। रात ही में कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी। शनिवार की सुबह तलाश कर ही रहा था, तभी मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग पर किशोरी की लाश होने की सूचना मिली। वहां पहुंचा तो देखा कि शव नेहा का ही था। रामधारी ने बताया कि उनकी कुल सात संतानें, पांच बेटियां और दो बेटे हैं। नेहा सबसे बड़ी बेटी थी। नेहा का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। 
विज्ञापन


बेटी के लापता होने और अगले दिन सुबह ट्रैक पर लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। इधर, गांव के लोगों में जितने मुंह उतनी बातें हैं। प्रभारी कोतवाल रामभवन यादव ने बताया कि मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले शव की पहचान सेमरी निवासी रामधारी ने अपनी बेटी नेहा के रूप में की है।

प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि किशोरी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। घर से निकली और भटककर मंझरिया क्रॉसिंग के पास पहुंच गई। उसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें