फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों पर रखी जाएगी निगाह:एसपी

Thu, 02 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
शांति कमेटी की एक बैठक हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 बखिरा थाना परिसर में गुरुवार को रमजान में शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के लोगों के साथ शांति कमेटी की एक बैठक हुई। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने की।
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक शैलेष ने कहा इस थाना क्षेत्र में छोटी-छोटी बातो को लेकर गुटबाजी बढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। कोटे को लेकर नौरो गांव की घटना इसका ताजातरीन उदाहरण है। पुलिस महकमा कानून का राज कायम करने के लिए सतर्क व सख्त है। आए दिन विवादित वीडियो को व्हाट्सऐप, ट्विटर पर ड़ालकर कुछ शरारती लोगो द्वारा  माहौल बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। साल 2013, 14, 15 में बखिरा में रमजान के मौके पर तनाव पैदा किया गया था। यह जनपद महान संत कबीरदास की है। यहीं से विश्व को अमन का संदेश जाता है। आने वाले रमजान व ईद पर्व को मिलजुल कर मनाएं।   उपजिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने कहा त्यौहार समाज के विभिन्न समुदायों में विश्वास बढ़ाते है। पुरातन समय से भारत देश शांति का संदेश वाहक रहा है। सभी को मिलजुलकर एक दूसरे के त्यौहार को मनाने का संकल्प लेना होगा। एसपी की पहल पर नुरुल्लाह अंसारी, चन्द्रप्रकाश, विजय जायसवाल, आनंद पाठक ने स्थानीय समस्यायों व पर्व में होने वाली रोड, बिजली, सफाई  व अतिक्रमण की समस्यायों को प्रमुखता से उठाया। एसपी ने इसका निस्तारण का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर एसडीएम राजीवन वर्मा, एएसपी अशोक वर्मा, सीओ उत्तम सिंह, एसओ दिनेश यादव समेत पप्पू वर्मा, राजेश गुप्त, शमीम अख्तर, रामलौट अकेला, दीनानाथ चौधरी, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें