फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा मिनी ट्रक, चालक की मौत

Sun, 29 Oct 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रैना पेपर मिल के पास दुर्घटना में मिन‌ी ट्रक के परखचे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
मगहर(संतकबीरनगर)। हाईवे पर रविवार की भोर में रैना पेपर के मिल के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से मिनी ट्रक टकरा जाने से चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि मिनी ट्रक के मालिक घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। गैस कटर से वाहन को काट कर उसमें दबे चालक के शव को बाहर निकलवाया।प्रभारी कोतवाल बलराम पांडेय एवं मगहर चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय ने बताया कि परचून से लदा मिनी ट्रक खलीलाबाद से गोरखपुर की ओर जा रहा था।

हाईवे स्थित रैना पेपर मिल के पास पहले से सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में मिनी ट्रक चालक सुनील तिवारी(28) पुत्र रामबहादुर तिवारी निवासी पहुंचकटा थाना विशेषरगंज जिला बहराइच की मौके पर मौत हो गई। जबकि मिनी ट्रक के मालिक विल्सन पुत्र इनायत निवासी बिलासपुर जिला रामपुर घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल गाड़ी मालिक के पास मिले मोबाइल नंबर से मृतक चालक की शिनाख्त हुई। घायल विल्सन को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। जबकि मिनी ट्रक में फंसे चालक के शव को निकालने के लिए गैस कटर और जेसीबी मंगानी पड़ी। चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना की सूचना घायल और मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें