फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत, दो घायल

Fri, 09 Mar 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के कौवाठोड़ में दुर्घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल। कौवाठोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला का शव कब्जे में लेकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। 
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के मलौली निवासी राम दवन (26) अपनी पत्नी सोनिया (24) परिवार के शैलेष (26) के साथ बाइक से करमैनी गए थे। लौटते समय कौवाठोड़ के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर लग गई। टक्कर से सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामदवन और शैलेष गंभीर रूप से घायल हो गए।

आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचवाया। गंभीर हालत देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।  इसके साथ ही महिला काशव थाने लेकर आए। एसआई वीपी त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें