फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा प्रेस करते समय कंरट की चपेट में आया युवक, मौत

Fri, 09 Mar 2018 11:07 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death logo
विज्ञापन
परसा(सिद्धार्थनगर)। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में शुक्रवार दोपहर कपड़ा प्रेस करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। तुलसियापुर के रहने वाले लक्ष्मी निवास (36) पुत्र भारत शुक्रवार को घर में कपड़ा प्रेस कर रहा था। इस दौरान कटे तार के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन-फानन में उसे बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। इस संबंध में एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि चुनाव में ड्यूटी में हैं। मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


लाउडस्पीकर बजाकर करता था जीवन यापन
परसा। लक्ष्मी निवास की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों के मुताबिक लाउडस्पीकर बजाकर जीवन यापन करता था। उसके पास खेत भी नहीं है। मृतक के तीन बच्चे भी हैं। इसमें दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी पुत्री रेनू का मई माह में विवाह तय किया है। घर पहुंचने वाले व्यक्ति बच्चों को बिलखते हुआ देख यही कह रहा था कि अब इन बच्चों की देखभाल कौन करेगा। बेटी की शादी कैसे होगी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें