फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में जलने से विवाहिता की मौत

Sun, 13 May 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएचसी मेंहदावल में गमगीन खड़े बखिरा थानाक्षेत्र के ग्राम लोहरौली मिश्र की अनीता के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल। बखिरा क्षेत्र के लोहरौली मिश्र गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में एक विवाहिता जल गई। परिजन आनन-फानन में विवाहिता को सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मार डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रविवार को तहसीलदार राजेश गुप्ता और एसओ बखिरा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य परिजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। 

 सगरा गांव निवासी रामलुटावन चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय पुत्री अनीता की शादी वर्ष 2014 में क्षेत्र के लोहरौली मिश्र निवासी रामजनम पुत्र राम बेलास के साथ की थी। शादी में ही बेटी की विदाई भी हो गई थी। आरोप है कि ससुराल जाने के कुछ दिनों बाद से ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


फोन के जरिए बेटी ने मामले की सूचना दी थी। 12 मई की रात करीब 10 बजे उसके रिश्तेदार के जरिए पता चला कि रामजनम व उनके बडे़ भाई व परिवार के अन्य सदस्य मिलकर बेटी अनीता को जला कर मार डाले हैं। जिसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो सीएचसी मेंहदावल पर बेटी मृत अवस्था में पायी गई। जबकि ससुराली मौके से फरार थे।

एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया ने तहरीर के आधार पर दामाद, जेठ व अन्य परिजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें