फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल काॅल डिटेल पर पुलिस की टिकी नजर

Fri, 01 Jun 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमेदवा और गायघाट गांव के बीच मे नहर के किनारे मिले शव के बारे में जांच करती पुलिस और लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। गागरगाड़ निवासी अश्विनी चौधरी की हत्या से जुड़े हर पहलुओं की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन की काल डिटेल के सहारे पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।  पुलिस सूत्रों का कहना है कि अश्विनी चौधरी की जेब से मिले स्मार्ट फोन की पड़ताल शुरू की तो डायल लिस्ट के टॉप पर अंकित किसी सोनी नाम से फीड नंबर पर लगभग डेढ़ दर्जन बार कॉल करने का प्रयास पुलिस को खटकने लगा है।
विज्ञापन


वैसे सोनी नाम के उपभोक्ता ने एक बार भी कॉल को रिसीव नहीं किया है। पुलिस उक्त सोनी की पहचान करने की रणनीति बना चुकी है। अश्विनी चौधरी के परिजनों की मानें तो गुरुवार की देर रात उसके साथ के ही किसी युवक ने चौराहे पर लगने वाले फल के ठेले के पास अश्विनी के कान में धीरे से कुछ कहा था। परिजनों के अनुसार, तभी से वह परेशान था। सुबह परेशानी का कारण पूछने की सोच रहे थे कि उसके पहले ही वह दुनिया छोड़ कर चला गया।

 हत्या से जुड़े पहलुओं की पुलिस कर रही जांच 
धनघटा। गागरगाड़ निवासी अश्विनी चौधरी की धारदार हथियार से हत्या हत्यारो ने कहीं और अंजाम दिया था। घटना स्थल पर न तो किसी तरह के संघर्ष के निशान मिले और न ही खून के छींटे ही बिखरे नजर आए। मृतक के गले पर बने घाव इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि हत्यारों ने किसी वजनदार और धारदार हथियार का तेज वार किया है।
विज्ञापन


जिससे मृतक के चेहरे पर खून के छीटे पड़े नजर आए। जबकि जमीन पर घाव  से रिसे हुए खून के अलावा आसपास कही खून के छींटे नजर नहीं आ रहे थे। वैसे एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने तीन टीमें गठित कर दी है। एसपी ने बताया कि हत्या से जुड़े हर पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें