फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Tue, 07 Mar 2017 12:09 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के ओनबिलाई गांव में विवाहिता की मौत के बाद आसपास के लोग भी जुट गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महुली क्षेत्र के ओनबिलाई गांव में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी लालजी शर्मा की पुत्री संगीता(25) की शादी 14 मई 2016 को महुली  क्षेत्र के ओनबिलाई गांव निवासी हरमिलन के पुत्र राम दयाल शर्मा के साथ हुई थी। सोमवार को संगीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सौतेली सास मिथिलेश का आरोप था कि बुलाने पर भी जब संगीता के कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उसने खिड़की से कमरे के अंदर झांकने का प्रयास किया। कमरे में संगीता को लटकते देखकर उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो संगीता का शव छत की कुंडी से दुपट्टे से लटक रहा था। 

विवाहिता के पति और ससुर रोजगार के सिलसिले में मुंबई में हैं। विवाहिता के पिता लाल जी शर्मा ने बताया कि पिछले 10 माह से संगीता अपने ससुराल ओनबिलाई में ही थी। शुक्रवार को वह अपनी बेटी को विदा कराने यहां आया था, लेकिन घर पर मौजूद उसके सास ने तैयारी न होने की बात कहकर वापस भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह मुंबई से दामाद रामदयाल ने उसे फोन पर बेटी संगीता के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना दी। एसओ जेएन तिवारी ने बताया कि विवाहिता के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वैसे प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या ही है, लेकिन आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। विवाहिता का देवर हरिदयाल घर पर मौजूद नहीं था। जबकि सास मिथिलेश जो उसके ससुर की दूसरी पत्नी है। सौतेली सास को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें