कैराना। कोतवाली के सामने स्थित मोबाइल की दुकान की छत में सेंध लगाकर हजारों के मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी। दरबार खुर्द निवासी संजीव की कोतवाली के सामने ही मोबाइल रिपेयर की दुकान है। रविवार रात संजीव अपनी दुकान बंद करके घर चला गया।
सोमवार सुबह जब उसने दुकान खोली तो यहां का सामान गायब मिला। उसकी तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर, दरबार कला निवासी बिलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह खुरगान रोड़ पर अपनी बहन के मकान पर रहता है। चार दिन पहले घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चुरा ली गई। चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।