फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बच्ची को रौंदा 

Sun, 22 Jan 2017 12:03 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गजोत-रुधौली मार्ग पर पड़रिया गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को अपने चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से शव के साथ ही पिकअप को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी राकेश की चार वर्षीय बेटी मीनाक्षी शनिवार सुबह सड़क की तरफ गई थी। इसी दौरान दुर्गजोत से रुधौली की तरफ तेज गति से गुजरी पिकअप ने मीनाक्षी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े, लेकिन चालक मौके पर ही वाहन को छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर पीड़ित घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने बताया कि राकेश मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। दो बेटियाें में मुस्कान(8) और बेटी मीनाक्षी(4) थी। छोटी बेटी की मौत से मां अनीता का रो-रो कर बुरा हाल था।

 पिता राकेश भी सदमे में थे। वहीं गांव के लोग भी घटना से दुखी थे। हर कोई यहीं कह रहा था कि तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चालक ने मासूम को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि शव के साथ पिकअप को भी कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें