फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारियों के घरों पर दबिश

Sun, 22 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में दस दिन पूर्व कैंटर से भूखे बैल बरामद करने के मामले में पुलिस ने कई घरों में छापामार कार्रवाई है। पुलिस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। कई लोगों ने थाने पहुंचकर बेगुनाह के घरों पर दबिश देने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दस दिन पूर्व पुलिस ने मोहल्ला ईदगाह के पास पुलिस ने कैंटर को रोककर तलाशी ली थी। कैंटर से पुलिस ने 13 बैल बरामद किए थे। मौके से एक डिजायर व एक बाइक बरामद की थी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। सभी बैलों को गौशाला भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने बीती रात कस्बा, ईदगाह व नेजो सराय में कई स्थानों पर छापे मारे। छापामार कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों के अंदर कैद हो गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कार्रवाई से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कई लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है। पुलिस पर बेगुनाह लोगों को परेशान करने का आरोप भी लगाया। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें