फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह में मारपीट, दंपती और बच्ची की मौत 

Fri, 10 Mar 2017 11:22 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
दंपती और मासूम बच्ची की मौत के बाद एसपी ने भी सेवहा चौबे पहुंचकर मौका मुआयना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मसिंहवा के सेवहा चौबे गांव में गृहकलह में हुई मारपीट में दंपती और मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार भोर की। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बांका बरामद कर लिया है। मृतक के पिता शीतल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक रामरतन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामरतन के पिता शीतल अनुसार, उन्होंने इकलौते बेटे रामरतन(30) की शादी दस साल पहले गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र के मोगलहा गांव निवासी रामकिशोर की बेटी पूनम(28) के साथ की थी। दोनों से तीन बच्चे हुए। लेकिन काफी समय से बेटे और बहू में अनबन रहती थी। बृहस्पतिवार रात बेटा और बहू नौ माह की बच्ची दीया के साथ घर के बरामदे में सोए थे।

जबकि चार साल का पौत्र बलिराम उसके पास घर के निकट की झोपड़ी में सोया था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बेटे और बहू में मारपीट हुई। इसी दौरान बेटे ने बहू पूनम और पौत्री दीया को मार डाला। घायलावस्था में बेटा उनके पास आया और पत्नी व बेटी की मौत की जानकारी दी। वह पैरालिसिस के कारण चल नहीं सकते हैं, ऐसे में भाई रामवृक्ष को इसकी जानकारी दी। रामवृक्ष की सूचना पर पुलिस पहुंची और रामरतन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रामरतन की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें