फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-खलासी को बेहोश कर ट्रक लूटा 

Fri, 10 Mar 2017 11:20 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
चालक और खलासी जहां बेहोश मिले थे उस स्‍थान का निरीक्षण करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रक चालक और खलासी को बेहोश कर ट्रक लूटने का मामला सामने आया है। दोनों कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शुक्रवार की बेहोशी की हालत में मिले। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


 शुकवार सुबह राहगीरों ने मंझरिया गांव से पश्चिम हाईवे के किनारे दो व्यक्तियों को अचेतावस्था में पड़ा देखा। शोर मचाने पर लोग जुटे और सूचना पर पुलिस। पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों रेफर कर दिए गए। उसी बीच बरदहिया बाजार खलीलाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर संजय पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके पास ट्रक मालिक रवि प्रताप सिंह ने फोन पर सूचना दी कि उनके ट्रक का ड्राईवर और खलासी खलीलाबाद के पास कही बेहोशी की हालत में पड़े हैं।

ट्रांसपोर्टर संजय पांडेय ने मेडिकल कॉलेज पहुुंच कर ड्राईवर की पहचान उमापाठक और खलासी की मुसई निवासी मिर्जापुर के रूप में की। उन्होंने बताया कि कलकत्ता के ट्रक मालिक रवि प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि चालक पश्विम बंगाल के हल्दिया से ट्रक में रिफाइंड लेकर गोरखपुर के लिए चला था। ट्रक का तो पता नहीं, जबकि चालक- खलासी खलीलाबाद के पास हाईवे के किनारे अचेत पाए गए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार चल रहा है। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्टर संजय पांडेय ने पहचान करके चालक और खलासी के बारे में जानकारी दी तो उनके परिजनों को खबर कर दी गई है। दोनो अभी बेहोश हैं। धौरहरा निवासी चौकीदार फिरोज खान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे के घटना की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें