फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर गई युवती से गैंगरेप

Tue, 17 Apr 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : ANI
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र में एक महीने पहले बहन के घर आई युवती के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र की 19 वर्षीय दलित युवती का आरोप है कि वह अपनी बहन की ससुराल महुली क्षेत्र में आई थी। सात मार्च 2018 की भोर में नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी।
विज्ञापन


उसी दौरान बहन के गांव के रहने वाले विजय कुमार यादव, भीमपाल और अमरजीत यादव तमंचा दिखाकर उसे गेहूं के खेत में उठा ले गए। आरोप है कि तीनों लोग बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मार देने की धमकी देते गए। पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विजय कुमार, अमजीत और भीमपाल के खिलाफ गैंगरेप, जानमाल की धमकी और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। वैसे मामले की विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें