बाघनगर में जूते चप्पल की दुकान में लगी आग से जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के बाघनगर कस्बे में गुरुवार की रात शार्ट सर्किट से जूते-चप्पल की दुकान में आग लग गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान दुकान में रखे जूते-चप्पल आदि करीब तीन लाख का सामान राख हो गया।
बाद में सूचना पर बाघनगर पुलिस चौकी प्रभारी आर के गुप्ता व डायल 100 नंबर के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। बुढ़ाननगर गांव निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद नसीम पिछले कई साल से बाघनगर कस्बे में जूता चप्पल की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह गुरुवार की भी शाम को दुकान बंद कर घर चले गए।
आस-पास की लोगों ने रात में करीब 12 बजे दुकान के अंदर से धुआं उठता देखकर गुहार लगाई। उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाइद बाघनगर चौकी के पुलिस कर्मी और डायल 100 नंबर की टीम भी पहुंच गई।
पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र बाघनगर के कर्मियों को फोन कर बिजली सप्लाईब बंद कराई। पुलिस व गांव के लोगों ने अथक प्रयास कर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार फैसल ने बताया कि लगभग तीन लाख का जूता चप्पल जलकर कर राख हो गया। चौकी प्रभारी आके गुप्ता ने बताया कि रात में जूता चप्पल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने दुकान में रखा सबुकछ जल कर राख हो गया।