फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला पूर्व सभासद का शव

Mon, 08 May 2017 11:23 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
भागवत की मौत पर विलाप करते घर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मगहर दुर्गा मंदिर के निकट सोमवार को पूर्व सभासद की लाश पेड़ से लटकती मिली। गमछे के फंदे से जमीन पर घुटने के बल टिकी लाश से लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


मगहर के मोहनलालपुर के रहने वाले कुछ लोग सोमवार अलसुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टहलने गए थे। जहां लोगों ने दुर्गा मंदिर के निकट पेड़ की टहनी में गमछे के फंदे से लटकती लाश देखकर शोर मचाया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मगहर चौकी पुलिस को भी दी तो चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद मौके पर कस्बे के काफी लोग जुट गए। 

शव की पहचान मगहर नगर पंचायत पूर्व सभासद भागवत निषाद (55) पुत्र नंदलाल निषाद निवासी वार्ड नंबर सात आजादनगर कस्बा मगहर के रूप में हुई। वहीं सीओ उत्तम सिंह और कोतवाल ईश्चर चंद्र प्रधान भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूर्व सभासद की लाश गमछे के फंदे से घुटने के बल जमीन पर टिकी थी। शव की स्थिति देख कर लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन


इधर पूर्व सभासद के पिता नंदलाल निषाद और भाई राजेश निषाद ने बताया कि भागवत रात में करीब नौ बजे घर से निकले थे, उसके बाद लौट कर घर वापस नहीं आए। सुबह मोहल्ले के लोगों ने पूर्व सभासद का शव पेड़ की टहनी से लटकने की खबर दी। बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि पूर्व सभासद शराब पीने का शौकीन थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें